लकड़ी के टालों में लगी आग दौ घंटे से अधिक समय में भी काबू नहीं हो सकी
भोपाल । राजधानी के रेलवे स्टेशन से लगे क्षेत्र पातरा पुल के पास स्थित लकड़ी की टालों में रविवार देर शाम करीब 7.30 बजे आग लग गई देखते ही देखते आग ने आसपास की टालों को भी अपनी चपेट में ले लिया। लपटें और धुएं के गुबार उठने से आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग काफी दूर से देखी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शाम करीब 7.30 बजे भोपाल के मेन रेलवे स्टेशन के पास पातरा पुल से लगे लकड़ी के टालों में लगी, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें पहुंची हैं। स्थानीय लोग भी मदद कर रहे हैं। जिस पर करीब 2 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। आग लगने के बाद भारत टॉकीज इलाके की बिजली बंद कर दी गई है।
खबर लिखे जाने तक दमकल की करीब 20 से 25 गाड़ियां से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। टालों में लकड़ी और फर्नीचर से जुड़ा सामान रखा हुआ था। बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ियां होने से आग ज्यादा भड़क गई।
घटना स्थल पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद भी पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा- आरा मशीनों को हटाने के लिए पहले भी बात हो चुकी है। क्यों डिले हो रहा है। इसके बारे में पता करना होगा।
वही कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। नगर निगम की दमकलें लगातार प्रयास कर रही हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने की वजह भी पता लगा रहे हैं।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक