Delhi AQI Update: दिल्ली की हवा में जहर, बवाना में सबसे ज्यादा प्रदूषण, AQI पहुंचा 412
दिल्ली में सर्दी के साथ वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता “बेहद खराब” स्तर पर दर्ज की गई। सबसे ज्यादा प्रदूषण बवाना इलाके में पाया गया, जहां AQI 412 पहुंच गया।
CPCB के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक रोहिणी में 390, बुराड़ी क्रॉसिंग में 389, नेहरू नगर में 387, आनंद विहार में 379 और ITO में 375 AQI दर्ज किया गया। वहीं डीटीयू (286), दिलशाद गार्डन (227), लोधी रोड (236) और द्वारका (218) की हवा “खराब” श्रेणी में रही।
दिल्ली और एनसीआर में पराली जलाने, वाहनों के धुएं और निर्माण कार्यों से हवा में पीएम2.5 का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषण के खिलाफ रविवार को इंडिया गेट पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दिल्ली सरकार से ठोस नीति बनाने की मांग की।
CPCB के वर्गीकरण के अनुसार, 401-500 AQI को “गंभीर”, 301-400 को “बहुत खराब”, 201-300 को “खराब”, 101-200 को “मध्यम” और 0-50 को “अच्छा” माना जाता है। “बहुत खराब” श्रेणी में लंबे समय तक रहने से स्वस्थ व्यक्तियों को भी श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जबकि “गंभीर” श्रेणी के प्रदूषण से सभी पर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाता है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक