क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार
इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार। आरोपी ने फरियादी को बिना परीक्षा के नौकरी दिलाने का दिया था झांसा एवं 6 लाख रुपए की मांग की। आरोपी ने स्वयं को भी आरक्षक पद पर होना बताया आरोपी पर पूर्व में भी 2 अपराध गैंबलिंग व आर्म्स एक्ट के तहत जिला देवास में दर्ज है एवं थाना आजादनगर इंदौर में भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं। पुलिस आयुक्त कार्यालय नगरीय इंदौर (Indore) में आवेदिका द्वारा आवेदन पत्र दिया जिसमें बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम अजय पाटीदार (Ajay Patidar) है जो कि स्वयं को पुलिस आरक्षक (police constable) बताकर बात कर रहा था एवं ₹600000 में बिना परीक्षा दिए आरक्षक पद पर नौकरी दिलवाने की बात कर रहा था। उपरोक्त शिकायत में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए जिनके तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते अग्रिम जांच कर प्रकरण में FIR रजिस्टर कर आरोपी अजय पाटीदार नि. देवास को तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर टीम की सहायता से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरण-
पुलिस आयुक्त कार्यालय नगरीय इंदौर में आवेदिका द्वारा आवेदन पत्र दिया जिसमें बताया कि एक व्यक्ति जिसका नाम अजय पाटीदार है जो कि स्वयं को पुलिस आरक्षक बताकर बात कर रहा था एवं ₹600000 में बिना परीक्षा दिए आरक्षक पद पर नौकरी दिलवाने की बात कर रहा था। उपरोक्त शिकायत में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए जिनके तारतम्य में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा तत्काल कार्यवाही करते अग्रिम जांच कर प्रकरण में FIR रजिस्टर कर आरोपी अजय पाटीदार नि. देवास को तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर टीम की सहायता से चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में खुलासे
आदतन आरोपी अजय पाटीदार निवासी देवास 10वी कक्षा तक पढ़ा लिखा है और खेती करता है। आरोपी कई लड़कियों से फ्रेंडशिप करने के इरादे से बातचीत करता था अच्छा प्रभाव बनाए रखने के लिए स्वयं को पुलिस में आरक्षक होना बताता था, उक्त प्रकरण में भी फरियादी को इसी इरादे से मैसेज करते आरोपी को ज्ञात हुआ कि फरियादी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है इसी का फायदा उठाकर नौकरी दिलाने का दिया था झांसा।
अग्रिम कार्यवाही -
“आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 318(2), 319(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।”
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक