‘बेहोश हो गया था…’ अस्पताल से लौटे गोविंदा ने बताया पूरा किस्सा, बोले– ‘अब ठीक हूं’
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई के अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब डिस्चार्ज हो गए हैं। एक्टर ने खुद बाहर आकर अपनी सेहत की जानकारी दी है।
ज्यादा एक्सरसाइज करना खतरनाक है
एक्टर गोविंदा ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात की, जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा- 'मैंने बहुत ज्यादा एक्सरसाइज की थी और बहुत थक गया था। योग-प्राणायाम अच्छा है, लेकिन ज्यादा एक्सरसाइज करना मुश्किल होता है। मैं अपनी पर्सनैलिटी और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे लगता है कि योग-प्राणायाम बेहतर है।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी है।
गोविंदा ने खुद दी सेहत की जानकारी
अभिनेता गोविंदा ने एएनआई से बातचीत करते हुए अपने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं ठीक हूं।' ये खबर जान एक्टर के फैंस को थोड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि इसने प्रशंसकों को काफी हैरान कर दिया था।
घर में अचानक हो गए थे बेहोश
अभिनेता के दोस्त और वकील ललित बिंदल ने अमर उजाला से बात करते हुए बताया था कि कल शाम उन्हें डिसओरिएंटेशन अटैक हुआ और वो बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में और उनकी जांच चल रही है।
इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं गोविंदा
गोविंदा को उनकी शानदार फिल्मों के कारण जाना जाता है। गोविंदा ने अपने करियर में 'राजा बाबू', 'आंखे', 'कुली नंबर वन', 'आंदोलन', 'बड़े मियां छोटे मियां', 'दीवाना मस्ताना', 'दुल्हे राजा', 'अनाड़ी नंबर 1.', 'शोला और शबनम', 'राजा भैया', 'जोरू का गुलाम', 'हीरो नंबर 1', 'बेटी नंबर 1', 'घर घर की कहानी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है। सुपरहिट फिल्मों के बाद भी गोविंदा को अपने जीवन में कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ा।
बापू को नमन कर लद्दाख लौटेंगे सोनम वांगचुक, आज अस्पताल से मिलेगी छुट्टी
विपक्ष के विरोध से संसद में गतिरोध, दोनों सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
पापोन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ, लोगों से की आगे आने की अपील
जल संकट से जूझ रहा टेक्सास, फैक्ट्रियों की भारी खपत बनी बड़ी वजह
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
पेपर लीक पर सरकार का मास्टर प्लान, संसद में विधेयक पेश करेंगे जितेंद्र सिंह
मंत्री के बचाव में CM हिमंत सरमा की अनोखी दलील, बोले- मेरे बच्चे भी नहीं मानते मेरी हर बात
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
संघर्ष रंग लाया! जबलपुर के तनिष्क शुक्ला ने इंडियन आइडल 16 में फर्स्ट रनर-अप बनकर रचा कीर्तिमान
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल