श्रमिकों की मुस्कान बनी मिनीमाता महतारी जतन योजना
रायपुर : श्रमिक हमारे समाज की वह मजबूत नींव हैं, जिन पर विकास की इमारत खड़ी होती है। यही कारण हैं कि शासन द्वारा श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक हैं *मिनीमाता महतारी जतन योजना*, जिसने मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले की महिला श्रमिकों के जीवन में खुशियों के रंग भर दिए हैं।
अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम ठाकुरबांधा निवासी ललिता चंद्रवंशी श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिक हैं। हाल ही में उन्हें इस योजना के तहत 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। यह सहायता राशि महिला श्रमिकों को मातृत्व अवधि के दौरान आर्थिक सहयोग और सुरक्षा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। योजना अंतर्गत मंडल में कम से कम एक वर्ष से पंजीकृत महिला श्रमिक को बच्चे के जन्म के 90 दिनों के भीतर आवेदन करने पर यह लाभ प्राप्त होता है। ललिता चंद्रवंशी ने बताया कि इस राशि से उन्हें नवजात की देखभाल और आवश्यक खर्चों में काफी सहूलियत मिली है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर पंजीयन एवं नवीनीकरण का कार्य सतत् रूप से पंजीयन शिवरों के माध्यम से किए जा रहे हैं। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाना है।
कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पीओके पर ही होगी हर बातचीत
पर्यटकों को बनाया शिकार, फर्जी रोमन थिएटर दिखाकर 10 साल तक ऐंठे हजारों रुपये
भारत की बेटियों का दम, ईशा सिंह ने जीता गोल्ड और मनु भाकर ने हासिल किया कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेडल के लिए की बड़ी कुर्बानी, सविता ने खोले फिटनेस के राज
धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस को संदेश, 'मैं एक स्ट्रीट फाइटर हूं, दबने वाला नहीं'
CM मोहन यादव ने किसानों पर खोला खजाना, ₹3300 करोड़ ट्रांसफर; खंडवा के विकास को मिली रफ्तार
दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट को बीच रास्ते बदलना पड़ा रूट, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
ईरान का बड़ा फैसला, हमले रोककर शांति वार्ता को दी प्राथमिकता
गृह मंत्री से माफी की मांग के बीच बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले अपना घर संभाले