दिसंबर 2026 तक Sensex 1,07,000! शेयर बाजार में जोरदार तेजी के 5 बड़े कारण
भारतीय इक्विटी बाजार में अगले एक साल में मजबूत रिकवरी देखने को मिल सकती है और सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 1,07,000 के स्तर तक पहुंच सकता है, जो कि मौजूदा स्तर से 26 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट में बताया गया कि इस तेजी को समर्थन भारत सरकार की ओर से किए जा रहे नीतिगत सुधारों और आर्थिक गतिविधियों में तेजी से मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि धीमेपन का दौर समाप्त हो चुका है और आने वाले महीनों में आय में मजबूती देखने को मिलेगी।
भारत की लंबी अवधि की विकास दर मजबूत
ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, सरकार के नीतिगत फैसलों के कारण भारत की लंबी अवधि की विकास दर मजबूत बनी हुई है, जिससे घरेलू कारकों में सुधार हो रहा है। हालांकि, बाहरी कारकों से अर्थव्यवस्था को जोखिम बना हुआ है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि भारत के वैल्यूएशन भी आने वाले महीनों में मजबूत विकास को सपोर्ट कर रहे हैं और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास भारतीय बाजार में अब तक की सबसे कम हिस्सेदारी है।
1.07 लाख पर पहुंचेगा सेंसेक्स
बुल-केस सिनेरियो में बीएसई सेंसेक्स दिसंबर 2026 तक 1,07,000 तक पहुंच सकता है, जो कि मौजूदा स्तर से 26 प्रतिशत अधिक है। वहीं, बेस-केस सिनेरियो में सेंसेक्स 95,000 के स्तर को छू सकता है, जो कि मौजूदा स्तर से करीब 13 प्रतिशत अधिक है।
इससे पहले मॉर्गन स्टेनली ने कहा था कि सेंसेक्स जून 2026 तक एक लाख के आंकड़े को छू लेगा। विश्लेषकों का मानना है कि भारतीय शेयर बाजार के मूल्यांकन में काफी सुधार हुआ है और अक्टूबर 2025 में यह निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।
उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद की जा सकती है, जो बाजार की पुनः रेटिंग को समर्थन प्रदान करेगा। सेंसेक्स मौजूदा समय में अपने ऑल-टाइम हाई 85,478.25 से करीब 800 अंक 84,700 के करीब कारोबार कर रहा है।
कांग्रेस प्रभारी बोले- गठबंधन का फैसला पड़ा भारी
खुजली और रूसी से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सरकार का बड़ा फैसला, अब बढ़ेगी कर्मचारियों की जेब
Deepak Chahar की बहन के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल
सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस
जबलपुर में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार