यूपी में आंशिक शीतलहर का असर खत्म, मौसम विभाग ने जारी की धुंध और कोहरे की चेतावनी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से चल रही पुरवाई से माैसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दिन की धूप में तपिश गायब रही और दोपहर बाद धुंध का असर रहा। रात में शीतलहर से निजात रही लेकिन सुबह के वक्त पूर्वांचल और अवध के कुछ क्षेत्रों में कोहरे की चादर देखने को मिली। कोहरे के असर से अमेठी में तड़के सुबह दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल तीन दिनों तक दिन व रात के पारे में कोई खास बदलाव के आसार नहीं है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक माैसम में फिलहाल ठहराव के संकेत हैं। इसके बाद प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होगा। साथ ही यहां के माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी।
खिली धूप में चली पुरवाई, शाम ढलते ही छाई धुंध
राजधानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन पूर्वा हवाएं चलीं। दिन में अच्छी धूप भी खिली रही। शाम ढलने के साथ ही हल्की धुंध का असर दिखाई दिया। माैसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन पूर्वा हवाओं के असर से सुबह और देर शाम हल्के कोहरे व धुंध का असर दिखाई देगा। दिन में छिटपुट बादल भी नजर आ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक दिन व रात के तापमान में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। 23 नवंबर से प्रदेश में दोबारा पछुआ हवाओं का दाैर शुरू होने के संकेत हैं। पछुआ के प्रभावी होने से माैसम में दोबारा बदलाव की संभावना बनेगी। ठंड और गलन में भी इजाफा हो सकता है।
राजधानी में बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 27.8 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
लखनऊ की हवा का हाल
बृहस्पतिवार को लखनऊ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 192 रहा। गोमतीनगर, तालकटोरा और अलीगंज में वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमश: 201, 222 और 230 अंक के साथ ऑरेंज श्रेणी में रहा, जो हवा की सेहत के हिसाब से खराब है। बाकी तीन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक पीली श्रेणी में रहा।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला