भावांतर योजना: 1.52 लाख किसानों तक पहुंचेगा फायदा, सीएम करेंगे ट्रांसफर का शुभारंभ
मध्यप्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। 26 नवम्बर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के गौतमपुरा से सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना के तहत 1 लाख 52 हजार किसानों के खातों में 253 करोड़ रूपये राशि अंतरित करेंगे।इस कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर कृषि से संबंधित उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान सीएम डॉ. यादव किसानों से संवाद भी करेंगे।इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव ने 13 नवम्बर को देवास से प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खाते में 233 करोड़ रुपए की भावांतर राशि का अंतरण किया था।
भावांतर योजना: 9.36 लाख सोयाबीन उत्पादक किसान पंजीकृत, MSP 5328 रूपए
सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए लागू की भावान्तर योजना के तहत 3 से 17 अक्टूबर तक शुरू हुए रजिस्ट्रेशन में 9.36 लाख किसानों ने पंजीयन करवाया है।प्रदेश में सात जिले उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा और सागर ऐसे हैं जहां 50-50 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है।इसी तरह 21 जिलों से 10-10 हजार से अधिक किसानों ने पंजीयन करवाया है। 15 जनवरी 2026 तक सोयाबीन की विक्रय अवधि रहेगी। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।अगर एमएसपी से कम कीमत पर सोयाबीन बिकता है तो किसानों के घाटे की भरपाई भावान्तर योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। फसल के विक्रय मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP के अन्तर की राशि सीधे राज्य सरकार देगी।
7 से 24 नवंबर तक का सोयाबीन का मॉडल रेट
सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। इसी तरह 8 नवंबर को 4033 रुपए, 9 और 10 नवंबर को 4036 रुपए, 11 नवंबर को 4056 रुपए, 12 नवंबर को 4077 रुपए, 13 नवंबर को 4130 रुपए, 14 नवंबर को 4184 रुपए, 15 नवंबर को 4225 रुपए, 16 नवंबर को 4234 रुपए, 17 नवंबर को 4236 रुपए, 18 नवंबर को 4255 रुपए, 19 नवंबर को 4263 रुपए, 20 नवंबर को 4267 रुपए, 21 नवंबर को 4271 रुपए और 22 नवंबर को 4285 और 23 नवंबर को 4282 और 24 नवंबर को मॉडल रेट 4282 रुपए प्रति क्विंटल का रहा। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान