गाजीपुर में 5 बच्चों के पिता ने की दूसरी शादी, वजह सुनकर दंग रह जाएंगे
उत्तरप्रदेश | हिंदू समाज और भारतीय संस्कृति में एक पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं दिया गया है. इसके बावजूद, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है | यहां एक व्यक्ति, जो पांच बच्चों का बाप है और जिसकी पत्नी और दो बच्चे जीवित हैं, उसने दूसरी शादी रचा ली. दूसरी शादी का मामला सामने आने पर पहली पत्नी ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है|
मामला जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लमुई गांव का है | यहां की रहने वाली एक विवाहिता की शादी वर्ष 2014 में हिंदू रीति-रिवाज से प्रभात यादव से हुई थी. शादी के बाद उनके कुल पांच बच्चे हुए. हालांकि, इनमें से तीन बच्चे की मौत हो गई थी | विवाहिता के साथ अभी भी उसके दो बच्चे, आरव और पंखुड़ी, जीवित हैं जो अपनी मां के साथ रहते हैं |
महिला ने लगाए आरोप
पहली पत्नी का आरोप है कि बच्चों के जन्म के बाद हुई मौत और अन्य कारणों को लेकर ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे | ससुराल के लोगों का मानना था कि अस्वस्थ बच्चों के जन्म की जिम्मेदारी सिर्फ उसी की है | इसी बात को लेकर उसकी ननद, सास और परिवार के अन्य लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे | इन प्रताड़नाओं के कारण वह कुछ दिनों से अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी |
पुलिस में दर्ज हुआ मामला
इसके बाद बीते 23 नवंबर को ससुराल के सभी लोग अचानक से उसे बिना कोई जानकारी दिए घर से गायब हो गए. खोजबीन करने पर उसे पता चला कि महिला का पति प्रभात, ननद, सास व अन्य लोग मां कामाख्या धाम में जाकर किसी और से शादी कर लिया है. इस जानकारी को जुटाने में उसे रात हो गई, और मायके में होने के कारण वह शादी वाले दिन पुलिस को सूचना नहीं दे पाई |
जांच में जुटी पुलिस
अब महिला ने पति की दूसरी शादी को अपने और बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय मानते हुए 25 नवंबर को जमानिया पुलिस को पूरे मामले की तहरीर दी. जमानिया पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पति प्रभात यादव सहित चार लोगों के खिलाफ कई धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है |
पीड़ित परिवारों से मिलेंगे सीएम, हादसे पर जताएंगे संवेदना
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव
बिहार की राजनीति गरमाई, तेजस्वी यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
होर्मुज बंद होने का असर, खाड़ी में बदला ट्रेड का पूरा सिस्टम
नफरती भाषण नहीं माने गए, सुप्रीम कोर्ट ने FIR की याचिका ठुकराई
पंजाब में सत्ता की जंग तेज, आम आदमी पार्टी और बीजेपी आमने-सामने
RCB के लिए ट्रंप कार्ड बन सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
मोटापा सिर्फ वजन नहीं, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जड़
“Sachin Pilot के दौरे के बीच सियासी हलचल तेज