एंटी करप्शन की रड़ार पर मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी
अलीगढ़। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुये भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ लगातार एक्शन हो रहा है। योगी सरकार की रड़ार पर अलीगढ़ मंडल के कई अधिकारी आये हैं। एंटी करप्शन ने भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली है। सरकारी विभागों में रिश्वत लेते लगातार धड़पकड़ हो रही है। वहीं, अब अलीगढ़ मंडल में कई सरकारी अधिकारी और कर्मचारी एंटी करप्शन थाना (भ्रष्टाचार निवारण इकाई) पुलिस की रडार पर हैं। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है। इनमें तीन पुलिस वाले हैं। एक के खिलाफ जांच पूरी भी हो चुकी है। इसमें मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। छेरत पुलिस लाइन में एंटी करप्शन थाने में अलीगढ़ मंडल के चारों जिलों में भ्रष्टाचार,रिश्वत मांगने संबंधी शिकायतों पर सुनवाई होती है। एंटी ेकरप्शन की ओर से अब तक 19 कुल सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद टीम की ओर से संपत्ति की जांच के लिए पत्र लिखा जाता है। शासन के अनुमोदन के बाद संपत्ति की जांच शुरू होती है। इनके अलावा कुछ मामलों में शासन के निर्देश पर सीधे जांच करवाई जाती है। ऐसे में दोनों मिलाकर अब तक कुल सात ऐसे सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की जा रही है, जिन पर आय से अधिक संपत्ति का संदेह है। एंटी एंटी करप्शन टीम ने गोपनीय तरीके से इनकी संपत्ति का ब्योरा एकत्रित कर लिया है। एक दरोगा के खिलाफ जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
इनका कहना है...
एंटी करप्शन थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह के अनुसार शासन के अनुमोदन के बाद अलीगढ़ मंडल में अलग-अलग सरकारी विभागों में तैनात सात कर्मचारियों की संपत्ति की जांच की जा रही है। इनमें अधिकतर वो कर्मचारी हैं, जिन्हें पूर्व में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। एक के संबंध में सीधे शासन से आदेश आए थे। एक दरोगा के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है। दोषी पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है।
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल