भोपाल में डीसीपी जोन-1 बनने की रेस में कई आईपीएस शामिल
भोपाल। राजधानी में डीसीपी जोन-1 आशुतोष गुप्ता को रायसेन जिले की कमान सौंपने के बाद अब इसे पाने के लिये कई आईपीएस अफसर मैदान में आ गये हैं। गौरतलब है की भोपाल पुलिस में डीसीपी-1 के पद पर रहने वाले अफसरों को इसके बाद कई बड़े जिले की जिम्मेदारी पूर्व में मिल चुकी है। ऐसे में वर्तमान में शहर के अलग-अलग जोन में पदस्थ डीसीपी भी जोन-1 की दौड़ में लगे हुए हैं। फिलहाल जल्द ही इस पद को भरने के लिये आला अधिकारियो में भी मंथन जारी है। गौरतलब है कि गैरतगंज में छह साल की मासूम बच्ची के साथ ज्यादती की घटना के बाद भोपाल के डीसीपी जोन-1 आशुतोष गुप्ता को रायसेन जिले की कमान सौंप दी गई थी। चूंकि मामला गंभीर था, इसलिए उन्होंने भी तुरंत ही अपनी आमद रायसेन जिले में दे दी थी। उनकी आमद के बाद तीसरे दिन ही आरोपी सलमान भी पुलिस के शिंकजे में आ गया था। वहीं सूत्रों की मानी जाये तो नए डीसीपी जोन-1 का पद पाने के लिए कमिश्नर हरिनारायण चारी की सहमति जरूरी है। उनकी सहमति मिलने के बाद ही आईपीएस अफसर की जोन-1 में तैनाती की जाएगी। सूत्र बताते है की इंदौर कमिश्नर सिस्टम में पदस्थ एक डीसीपी भोपाल डीसीपी-1 की रेस में काफी आगे है।
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"