बालकृष्ण की फिल्म का एकराज जारी, साउथ सिनेमा में कोई टक्कर में नहीं
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में अच्छा कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था और फिल्म ने अच्छी-खासी कमाई भी की थी. अब उनकी फिल्म अखंडा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के 3 दिन में ही अपनी कमाई से चौंकाती नजर आ रही है | फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं जो ये बताने के लिए काफी हैं कि ये फिल्म लंबी रेस का घोड़ा है और आने वाले समय में इसका अलग ही जलवा देखने को मिलने वाला है |
फिल्म की बात करें तो अभी इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी आया है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब अखंडा 2 फिल्म को देखने वाले हैं | ऐसे में आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने भारत में कितनी कमाई कर ली है और विदेशों में इसे कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है |
100 करोड़ के करीब पहुंची अखंडा 2
अखंडा 2 फिल्म की बात करें तो इस फिल्म ने सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन किया है | फिल्म ने ओपनिंग डे पर 30.5 करोड़ रुपए कमा लिए थे जिसमें एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी शामिल थे. इसके बाद फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन 15.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. साथ ही तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 15 करोड़ रुपए का रहा. ऐसे में भारत में इस फिल्म ने 3 दिनों में 61 करोड़ रुपए का हो गया है |
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का 2 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 64 करोड़ रुपए का रहा था. वहीं इसमें अगर फिल्म के तीसरे दिन के 15 करोड़ के कलेक्शन को जोड़ लिया जाए तो फिल्म का कुल कलेक्शन 79 करोड़ रुपए का हो गया है जो किसी भी तरह से कम नहीं कहा जा सकता है |
कैसा होगा अखंडा 2 फिल्म का भविष्य?
अखंडा 2 फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण ने लीड रोल प्ले किया है. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और अब दूसरे पार्ट का धमाल देखने को मिल रहा है | इसके अलावा फिल्म के एंड में इसके तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट पहले ही कर दी गई है | अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म क्या रिलीज के पहले हफ्ते में 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर सकती है | फिल्म का बजट कई सारी रिपोर्ट्स के मुताबिक 120 करोड़ से 200 करोड़ के बीच माना जा रहा है. ऐसे में इस फिल्म के लिए कम से कम 250 करोड़ की कमाई इसे सेफ जोन में लाकर खड़ा कर देगी |
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा