दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा, पायलट ने पैसेंजर को 7 साल की बेटी के सामने पीटा
नई दिल्ली. दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi airport) के टर्मिनल-1 पर एक यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) के पायलट (Pilot) पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अंकित दीवान नाम के यात्री ने दावा किया है कि उनके साथ पायलट कैप्टन वीरेंद्र ने ना सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि उन पर शारीरिक हमला भी किया, जिससे वह लहूलुहान हो गए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और तस्वीरों के बाद यह मामला तूल पकड़ गया है. पीड़ित यात्री का कहना है कि इस घटना ने उनकी पूरी छुट्टी बर्बाद कर दी और उनका परिवार, खासकर उनकी 7 साल की बेटी अब भी सदमे में है.
यात्री ने दावा किया है कि पायलट ने उसके साथ मारपीट की. 7 साल की बेटी के सामने पीटा गया. इस वारदात के बाद से बेटी सदमे में है. इस घटना के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान जारी किया और खेद जताया है. इसके साथ ही आरोपी पायलट को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया.
पीड़ित यात्री ने क्या आरोप लगाया?
यात्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- मुझे और मेरे परिवार को सिक्योरिटी चेक के लिए उस लाइन में जाने के लिए कहा गया, जिसका इस्तेमाल स्टाफ करता है क्योंकि हमारे साथ एक 4 महीने का बच्चा स्ट्रोलर में था. स्टाफ मेरे आगे लाइन ब्रेक रहा था. जब मैंने टोका तो कैप्टन वीरेंद्र नाराज हो गए और उन्होंने मुझसे कहा कि क्या आप अनपढ़ हैं और क्या ये साइन नहीं पढ़ सकते जिस पर लिखा है कि ये एंट्री स्टाफ के लिए है.
इसके बाद कहासुनी हो गई और पायलट ने मुझ पर हमला कर दिया, जिससे मुझे खून निकल आया. पायलट की शर्ट पर लगा खून भी मेरा ही है. मेरी छुट्टियां खराब हो गईं. मेरी 7 साल की बेटी ने अपने पिता को बेरहमी से पिटते हुए देखा. वो अभी भी सदमे में है और डरी हुई है.
एअर इंडिया ने क्या कहा…
घटना सामने आने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने पायलट के व्यवहार पर खेद जताया और आधिकारिक बयान जारी किया है. एयरलाइन ने कहा है कि आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, हमें दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई घटना की जानकारी मिली है, जिसमें हमारा एक कर्मचारी शामिल था. यह कर्मचारी किसी अन्य एयरलाइन की फ्लाइट से यात्री के रूप में यात्रा कर रहा था और उसका एक अन्य यात्री के साथ विवाद हुआ. हम इस तरह के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं. संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से आधिकारिक ड्यूटी से हटा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने कर्मचारियों से बेहतर आचरण और पेशेवर व्यवहार की अपेक्षा की. कंपनी का कहना था कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर समय जिम्मेदारी से पेश आएं.
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने