मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले- श्री रावतपुरा सरकार को देखकर लगा सब कुछ मिल गया
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के ग्राम टोला के श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम् में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में बुधवार (24 दिसंबर) को सीएम मोहन यादव शामिल हुए. मुख्यमंत्री का स्वागत संत श्री रावतपुरा सरकार ने फूलों की माला पहनाकर किया. सीएम ने भी संतश्री का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और बीजेपी प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
‘महाराज ने आग में स्वर्गलोक बसा दिया’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक-एक व्यक्ति को कैसे चेताना और कैसे जागरूक करना ये पंडित मदन मोहन मालवीय ने सिखाया है. उनके द्वारा स्थापित काशी हिंदू विश्वविद्यालय देश और दुनिया में नाम कर रहा है, इसी तरह रावतपुरा विश्वविद्यालय भी नाम कमा रहा है. हमने महामना को नहीं देखा, महाराज को देखा तो ऐसा लगता है कि सब कुछ मिल गया. महाराज का स्वभाव सरल और निश्छल है. उन्होंने आगे कहा गया कि जहां गोलियों की आवाज आती थी, वहां महाराज ने अलख निरंजन कर दिया कैसे होगा, अपना तो दिमाग ही काम नहीं करता. हमने मुहावरा सुना था कि आग में बाग लगाना लेकिन महाराज ने तो आग में स्वर्गलोक ही बसा दिया. ऐसा केवल महाराज ही कर सकते हैं।
1 जनवरी 2026 तक चलेगा कार्यक्रम
भिंड जिले में स्थित श्री रावतपुरा सरकार देवस्थानम् में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जन्मोत्सव कार्यक्रम हो रहा है. ये कार्यक्रम में 22 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ था, जो 1 जनवरी 2026 तक चलेगा. विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
फास्ट-ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्द न्याय, अमित शाह ने PM मोदी के फैसले को बताया अहम
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले अय्यर का बड़ा बयान, बेखौफ क्रिकेट खेलने की सलाह
भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा फैसला, टीम में हुआ फेरबदल
ग्वालियर में खुलेगा उद्योगों का नया रास्ता, टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन से बढ़ेंगे रोजगार
62% तक रिटर्न की उम्मीद, मोतीलाल ओसवाल ने इन 5 शेयरों को बताया खरीदारी लायक
नितिन नवीन बोले- NEET मामले में सरकार पूरी तरह जवाबदेह, हर सवाल का देंगे उत्तर
पुलिस के लिए बना सिरदर्द, 3 महीने बाद पकड़ा गया जेल से फरार 'बस्तर का नटवरलाल'
शताब्दीपुरम में प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, प्रदर्शन के बीच तैनात किया गया भारी पुलिस बल
CJP प्रोटेस्ट विवाद: छात्रों को डराने वाले पुलिसकर्मी पर एक्शन, सस्पेंशन का आदेश