CG News: मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ पर भड़के चरणदास महंत, 24 घंटे का अल्टीमेटम
CG News: राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में 24 दिसंबर को छत्तीसगढ़ बंद के दौरान हुई गुंडागर्दी और क्रिसमस डेकोरेशन में तोड़फोड़ की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए राज्य सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं छत्तीसगढ़ की शांतिपूर्ण और सहिष्णु संस्कृति के खिलाफ हैं।
मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ को लेकर डॉ. महंत ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा के भीतर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
CG News के तहत दिए गए बयान में महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमेशा से ‘शांति का टापू’ रहा है। यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ अपने-अपने त्योहार मनाते आए हैं। लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार के संरक्षण में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे राजधानी के बीचों-बीच, दिनदहाड़े लाठियों के साथ घुसकर तोड़फोड़ कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी घटनाओं के दौरान प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है, जो बेहद चिंताजनक है। किसी व्यक्ति से उसका धर्म पूछकर उसे डराना-धमकाना छत्तीसगढ़ की परंपरा कभी नहीं रही। डॉ. महंत ने कहा कि राज्य की सामाजिक एकता और शांति बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे।
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, बर्णवाल आज संभालेंगे मुख्य सचिव का पद
करोड़ों की कमाई, आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां... जानिए 'फिरकी मास्टर' की कुल नेटवर्थ
ओडिशा सड़क हादसा: अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, 5 दोस्तों की मौत
'रामायण' ट्रेलर लॉन्च से पहले अमेरिका पहुंचे रणबीर कपूर और यश, फैंस का इंतजार खत्म
तेलंगाना में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट, इंजीनियर के पास मिली बेशुमार संपत्ति
एमपी के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा
स्मार्ट मीटर बना बचत का जरिया, जून में लाखों उपभोक्ताओं को मिली ₹1.12 करोड़ की राहत