महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के बीच महायुति गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप शुरू
मुंबई। महाराष्ट्र में निकाय चुनावों के बीच महायुति गठबंधन में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि वह आज उन्हीं लोगों के साथ सरकार में हैं, जिन्होंने कभी उन पर गंभीर आरोप लगाए थे।
अजित पवार का यह बयान भाजपा नेता मुरलीधर मोहोल के आरोपों के बाद में आया है। मुरलीधर ने पुणे नगर निगम चुनावों को लेकर सवाल उठाया था कि एनसीपी ऐसे उम्मीदवारों को टिकट क्यों दे रही है, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अजित पवार ने बिना भाजपा का नाम लिए कहा कि जिन लोगों ने कभी उन पर 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले जैसे आरोप लगाए थे, वही लोग आज उनके साथ सत्ता में हैं। सिर्फ आरोप लगने से कोई व्यक्ति दोषी नहीं हो जाता है, जब तक अदालत में अपराध साबित न हो जाए। वहीं, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा है कि अगर उन्होंने बोलना शुरू किया, तो अजित पवार मुश्किल में पड़ सकते हैं। उन्हें आरोप लगाने से पहले खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए।
पहले खुद के गिरेबान में झांके अजित
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने कहा कि अजित पवार आखिर किस पार्टी की बात कर रहे हैं। क्या वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा पर शक कर रहे हैं? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति से किसी का भला नहीं होगा। अगर भाजपा भी इसी तरह जवाब देने लगे, तो यह अजित पवार के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। यह सियासी टकराव ऐसे समय पर सामने आया है, जब 15 जनवरी को पुणे नगर निगम चुनाव हैं। खास बात यह है कि राज्य सरकार में सहयोगी होने के बावजूद भाजपा और एनसीपी नगर निकाय चुनाव अलग-अलग लड़ रही हैं। वहीं, अजित पवार की पार्टी शरद पवार गुट के साथ मैदान में है।
अजित एनसीपी को शरद पवार की पार्टी में मर्ज करें
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) में विलय कर लेना चाहिए। संजय राउत ने सवाल उठाया कि जब अजित पवार खुद भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, तो वे फिर महायुति सरकार में क्यों बने हुए हैं।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने