नर्सिंग कॉलेज भर्ती में बड़ा बदलाव, अब पुरुष उम्मीदवार भी कर सकेंगे आवेदन
भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में अकादमिक पदों पर भर्ती को लेकर चल रहा विवाद आज की सुनवाई के बाद समाप्त हो गया है. हाई कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई के उपरांत कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती विज्ञापन में संशोधन जारी करते हुए पुरुष उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति दे दी है।
MPESB ने 100 फीसदी आरक्षण की शर्त हटाई
इसके साथ ही पहले लागू की गई 100 प्रतिशत महिला आरक्षण की शर्त हटा दी गई है. अब पुरुष उम्मीदवार 13 जनवरी तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे. संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद प्रदेश भर के पात्र पुरुष अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, 16 दिसंबर को जारी भर्ती विज्ञापन में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश के शासकीय नर्सिंग कॉलेजों में कुल 286 अकादमिक पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई थी. इनमें 40 पद एसोसिएट प्रोफेसर, 28 पद असिस्टेंट प्रोफेसर और 218 पद सिस्टर ट्यूटर के थे।
क्या है पूरा मामला?
इस विज्ञापन में सभी 286 पदों को पूर्णतः महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया था. इसके चलते योग्य पुरुष उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर हो गए थे. भर्ती में 100 प्रतिशत महिला आरक्षण के खिलाफ अनेक पात्र पुरुष उम्मीदवारों ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया. याचिका में भर्ती प्रक्रिया को संविधान और प्रचलित नियमों के विरुद्ध बताते हुए इसे चुनौती दी गई थी. याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि मध्य प्रदेश सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिए विशेष उपबंध) नियम, 1997 के तहत महिलाओं को शासकीय सेवाओं में अधिकतम 35 प्रतिशत आरक्षण ही दिया जा सकता है. इसके बावजूद विभाग द्वारा सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित करना नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है. याचिका में यह भी कहा गया कि विभागीय भर्ती नियमों और इंडियन नर्सिंग काउंसिल के मापदंडों में लिंग के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 100 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर संविधान के अनुच्छेद 14, 15 और 16 का उल्लंघन किया है।
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
सिर्फ 120 रुपये के मोबाइल कवर ने खड़ा कर दिया विवाद, SDM की कार्रवाई चर्चा में
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा