कुएं से तेज दुर्गंध के बाद चौंकाने वाला खुलासा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 48 घंटे के अंदर एक और टाइगर की मौत
उमरिया : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 48 घंटे के अंदर एक और टाइगर की मौत ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है. बुधवार को मादा टाइगर की मौत के बाद अब एक वयस्क टाइगर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. इस बार टाइगर का शव वन परिक्षेत्र के एक कुएं में मिला है. बाघ के साथ संघर्ष हुआ, या वह दुर्घटना का शिकार हुआ है फिलहाल ये साफ नहीं है. वयस्क टाइगर की मौत ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं, और अब वन विभाग की टीमें इस घटना की बारीकी से जांच कर रही हैं.
खेत में बने कुएं में कैसे गिरा बाघ?
बुधवार को जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र ताला के बीट कथली आरएफ 331 में मादा शावक मृत पाई गई थी तो वहीं अब धमोखर परिक्षेत्र के अंतर्गत रायपुर गांव के कुदरी टोला से ये दुखद खबर आई है. गुरुवार दोपहर को क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में बने कुएं में बाघ का मृत शरीर उतराता नजर आया. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर टाइगर खेत में बने कुएं में कैसे जा गिरा?
तेज दुर्गंध के बाद चला पता
बताया जा रहा है कि ये कुआं गांव से करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर स्थित है. जब कुएं के पास से बेहद तेज दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों ने उस कुएं में जाकर देखा. कुएं में टाइगर को मृत देख ग्रामीण दहशत में आ गए और तत्काल इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी.
कई दिन पहले हो चुकी मौत?
बाघ की मौत की खबर जैसे ही मिली, बांधवगढ़ की टीम और वन विभाग प्रबंधन की टीम मौके पर तुरंत पहुंचीं, वहां मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग को बताया कि कुंए से बहुत ज्यादा दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद बाघ का उन्हें पता चलाक. वहीं वन विभाग के एक्सपर्ट ने कहा कि जिस तरह से बाघ के शव से दुर्गंध आ रही थी, उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी मौत कई दिनों पहले हो चुकी थी.
पोस्टमॉर्टम से पता चलेगी मौत की असली वजह
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया, '' प्रथम दृष्टया बाघ की मौत कुएं में गिरने से हुई है, ऐसा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही निकाला जा सकेगा कि आखिर बाघ की मौत कैसे हुई. फिलहाल वन विभाग आवश्यक कार्यवाही कर मामले की जांच कर रहा है.''
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद