इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, राजनाथ और योगी ने किया अशोक लेलैंड की EV फैक्ट्री का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अशोक लेलैंड की लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण पर केंद्रित नई फैक्टरी का उद्घाटन किया। लखनऊ के सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 में इस फैक्टरी को राज्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी व हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। फीता काटकर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अशोक लीलैंड के प्लांट का भ्रमण भी किया। इसके अलावा राजनाथ व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडी दिखाकर ई-बस रवाना की।कार्यक्रम में हिंदूजा समूह के चेयरमैन नीरज हिंदुजा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सीएमय योगी और राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर सीएम योगी ने समारोह में सभी का स्वागत करने हुए कहा कि समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से यूपी में उद्योगों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्लांट की प्रति वर्ष 250 यूनिट की क्षमता है, जिसे 5000 यूनिट तक पहुंचना है। जब पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से त्रस्त है, तब उससे राहत की दिशा में यह प्लांट एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश में रोजगार भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदूजा परिवार को बधाई दूंगा, जिन्होंने यूपी में निवेश के लिए विश्वास किया। 2017 के पहले अराजकता चरम पर थी, जो निवेश था वह भी पलायन को तैयार था। हमने पहचान के संकट को मिटाया है।
ये भाजपा का खेल प्रतियोगिता है; कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भड़के सपा सांसद
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यूपी अब सम्भावनाओं को परिणाम में बदलने वाला प्रदेश बन चुका है। देश के एक्सप्रेस वे का 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश के पास है। यूपी देश की पहली रैपिड ट्रेन भी चला रहा है। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है। एक केंद्रीय नेतृत्व का परिणाम है। यूपी में आज 34 सेकटोरियल पालिसी है। 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव है। अगले माह छह लाख करोड़ के प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग होगी। यह प्लांट मेक इन इंडिया के साथ ही विजन 47 की दिशा में बढ़ा कदम है। अब तक 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो चुकी है। यूपी में 18 हजार से अधिक स्टार्टअप है, हर क्षेत्र में निवेश हो रहा है। 2024 में ईवी में भागीदारी 17 प्रतिशत थी। ग्रामीण क्षेत्र में भी ईवी की महत्वपूर्ण भूमिका होंगी। सरकार 10 हजार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए हिंदुजा ग्रुप के साथ एमओयू करने जा रहा है।इस मौके पर राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिस यूपी में पहले गुंडा राज था, वहां अब नए नए उद्योग स्थापित हो रहे है। योगी जी राजनीति ही नहीं अर्थशास्त्र के भी माहिर है। विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर ही जाएगा। राजनाथ ने कहा, इसका मुझे पूरा विश्वास है। मुख्यमंत्री योगी ने उद्योग के लिए जमीन उपलब्ध कराने के लिए जो काम किया है, वह प्रशंसनीय है।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा