ये भाजपा का खेल प्रतियोगिता है; कार्यक्रम में न बुलाए जाने पर भड़के सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी
यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी के मल्हना स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने इसे भाजपा खेलकूद प्रतियोगिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस प्रतियोगिता में नहीं बुलाया गया न तो किसी अधिकारी न उनसे बात की। यह मामला वह सदन में उठाएंगे।सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर अपना एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, खिलाड़ियों व नौजवानों, सांसद पद का अपमान भाजपा ने किया है। पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता हो रही है। सलेमपुर के सांसद को उस प्रतियोगिता में न बुलाना, केवल यह सलेमपुर के सांसद का अपमान नहीं, बल्कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का भी अपमान है। यह खिलाड़ियों और नौजवानों का अपमान है।सपा सांसद ने आगे कहा कि जनता की कमाई से यह खेल कूद प्रतियोगिता क्रीड़ा विभाग का द्वारा कराया जा रहा है। यह प्रतियोगिता सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गई। जिसमें वहां के सांसद को ही नहीं बुलाया गया, सलेमपुर की जनता इससे आहत है। भारत सरकार से इसकी जांच कराने के साथ ही सदन में भी उठाऊंगा। दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराऊंगा। अधिकारियों ने मुझसे बात नहीं की, बल्कि भाजपा के पूर्व सांसद व भाजपा नेताओं को बुलाकर यह कार्यक्रम कराया गया। इसकी जांच होगी।
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला