T20 वर्ल्ड कप में बड़ा बवाल...भारत में खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार, अब BCCI ने दिया 'धमाकेदार' जवाब
T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC को पत्र लिखकर मांग की है कि उनके मुकाबले भारत से बाहर आयोजित किए जाएं. इस मांग के पीछे सुरक्षा को मुख्य कारण बताया गया है, लेकिन विवाद की जड़ें आईपीएल और मुस्तफिजुर रहमान से जुड़ी हुई हैं.
मुस्तफिजुर रहमान और IPL
इस तनाव की शुरुआत तब हुई जब बीसीसीआई ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बड़ा निर्देश दिया. केकेआर ने पिछले महीने मिनी नीलामी में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. भारत में विरोध के कारण बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया. इस फैसले के बाद बांग्लादेश ने कड़ा रुख अपनाते हुए देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी और विश्व कप में टीम न भेजने की धमकी दी.
बीसीसीआई ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश के साथ चल रहे इस विवाद पर अब बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है. कल बीसीसीआई हेडक्वाटर में एक मीटिंग हुई जिसमें बोर्ड के बड़े अधिकारी शामिल हुए. इस मीटिंग के बाद सचिव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस मीटिंग का अजेंडा बांग्लादेश नहीं थी. हमने इंटरनल मामलों के बारे में बातचीत की.
बांग्लादेश की मांग श्रीलंका में हों मैच
बीसीबी ने आईसीसी को दूसरी बार आधिकारिक पत्र लिखकर भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की है. शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को अपने चार ग्रुप मैच भारत में खेलने हैं, जिनमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में होना है. बांग्लादेश ने मांग की है कि उनके ये सभी मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट कर दिए जाएं.
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता