अब वकीलों को निशाना बना रहे साइबर ठग, 'बिजनेसमैन' बनकर आए और अकाउंट से उड़ाए 55 हजार"
रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने कारोबारी बनकर एक वकील से 55 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। आरोपियों ने वाट्सएप के जरिए झांसे में लेकर यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन करवाया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शंकर नगर सेक्टर-02, दुर्गा मैदान के पास निवासी और पेशे से वकील विजय कुमार दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 जनवरी की शाम करीब 4.15 बजे उनके मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए 55 हजार रुपये भेजने का संदेश आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को उनका परिचित बताते हुए नवकार ज्वेलर्स का कारोबारी होने का दावा किया और कहा कि उसका यूपीआई फिलहाल काम नहीं कर रहा है, इसलिए वह अस्थायी तौर पर राशि भेजे, जिसे दो घंटे के भीतर वापस कर दिया जाएगा।
परिचित होने के कारण भरोसा कर विजय कुमार दास ने यूनियन बैंक, पंडरी रायपुर स्थित अपने खाते से फोन-पे के माध्यम से बताए गए यूपीआई आईडी पर 55 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
राशि भेजने के बाद उन्होंने भुगतान का स्क्रीनशॉट वाट्सएप पर भेजा, लेकिन मैसेज डिलीवर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने नवकार ज्वेलर्स के वास्तविक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। कुछ देर बाद नवकार ज्वेलर्स की ओर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनका वाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है और उनके द्वारा किसी से भी पैसों की मांग नहीं की गई है। तब जाकर वकील को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस के अनुसार ठगों ने नवकार ज्वेलर्स का वाट्सएप अकाउंट हैक कर उनके नाम से संदेश भेजते हुए 55 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।
जब अपने भी छोड़ दें साथ, ये 5 सक्सेस मंत्र दिखाएंगे नई राह
संकट में घिरे हैं? हनुमान बाहुक का पाठ दिलाएगा राहत
भीषण गर्मी का अलर्ट! नौतपा की तारीख और जरूरी उपाय जान लें
दीवारों पर जाले दे रहे हैं अशुभ संकेत? जानें क्यों जरूरी है इन्हें हटाना
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल