IND vs NZ: कॉमेंट्री के दौरान संजय बांगर ने हिंदी को बताया 'राष्ट्रभाषा', एक्स पर यूजर बताने लगे गलती
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा कहा कि सोशल मीडिया पर यूजर उनकी गलती सुधारने लगे। कॉमेंट्री के दौरान उन्होंने हिंदी को 'भारत की राष्ट्र भाषा' बताया। इस बयान पर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।रविवार को वडोदरा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हुआ। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की पारी का 13वां ओवर चल रहा था। वॉशिंगटन सुंदर गेंदबाजी कर रहे थे। ऑलराउंडर सुंदर स्पिन गेंदबाज हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी से विकेटकीपर केएल राहुल नाखुश थे। दरअसल वह गेंद की रफ्तार से नाखुश थे।केएल राहुल ने वॉशिंगटन सुंदर से कुछ कहा। इस पर कॉमेंट्री पैनल में मौजूद वरुण एरोन ने बताया कि राहुल ने सुंदर से तमिल में कहा है कि वह मीडियम पेसर की गति से बोलिंग कर रहे हैं। इसके बाद एरोन ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि वॉशिंगटन सुंदर तमिल को अच्छे से समझते होंगे। इसी दौरान कॉमेंट्री कर रहे संजय बांगर ने कह दिया की हिंदी 'भारत की राष्ट्रभाषा' है।
कोहली के शतक से चूकने पर युवराज सिंह का रिएक्शन वायरल; जब जरूरत होती है तो...
बांगर के इस कॉमेंट पर सोशल मीडिया पर यूजर उनकी गलती सुधारने लगे। कुछ ने उनकी आलोचना भी की। कई यूजर्स ने लिखा कि संजय बांगर ने तथ्यात्मक गलती की है। हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं, बल्कि राजभाषा है।
मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 300 रन का स्कोर खड़ा किया। दोनों ओपनर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स ने अर्धशतक ठोके। उसके बाद डेरिल मिचेल ने 71 गेंद में 84 रन की शानदार पारी खेली। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्ण ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता कुलदीप यादव के खाते आई।300+ टारगेट चेज कर भारत ने लिखा नया इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम भारत ने मैच को 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली ने 93 रन की शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए। रोहित शर्मा ने 26, कप्तान शुभमन गिल ने 56 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। 234 के टीम स्कोर पर कोहली के आउट होने के बाद मैच फंस गयाक्योंकि उसके बाद 8 रन के अंतराल में रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर भी आउट हो गए थे। उस वक्त हर्षत राणा ने 23 गेंद में 29 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर भारत को संकट से उबारा। बाद का काम केएल राहुल ने पूरा किया। उन्होंन 21 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए और छक्का लगाकर भारत को जिताया।
इस तरह भारत अब 3 ओडीआई मैच की सीरीज में 1-0 से आगे है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि बोले—भारत की विविधता है सबसे बड़ी ताकत
Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?