स्लॉटर हाउस विवाद पर बोले नगर निगम अध्यक्ष, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत
भोपाल। भोपाल स्लॉटर मामले में नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमारे वैचारिक संगठन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने ट्रक को पकड़ा था. पैकेट को जांच के लिए भेजा गया है. अभी तक आधिकारिक रिपोर्ट नगर निगम को नहीं मिली है।
‘गौ हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’
असलम चमड़ा (स्लॉटर हाउस का मालिक) का नाम सामने आया था. मामले में कार्रवाई को लेकर नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि असलम चमड़ा हो या फिर कोई और उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी. गौ हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. असलम चमड़ा हो या फिर उसको संरक्षण देने वाले अधिकारी सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
क्या है भोपाल स्लॉटर मामला?
दरअसल, भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय के सामने हिंदू संगठनों ने एक ट्रक को पकड़ा था. इसमें मांस भरा हुआ था. दावा किया जा रहा है कि ये गौ मांस है. संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब 26 टन मांस हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजा जा रहा था. हिंदू संगठनों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया था. इस संबंध में असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।
मामले की पूरी टाइमलाइन
. 17 दिसंबर 2025 को हिंदू संगठनों ने पुलिस मुख्यालय के सामने संदिग्ध ट्रक पकड़ा. जिसमें 26 टन गौमांस होने का दावा किया गया।
. संगठनों ने दावा किया कि नगर निगम द्वारा पीपीपी मोड में संचालित स्लॉटर हाउस से ट्रक रवाना हुआ था।
. हिंदू संगठनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसे हैदराबाद और मुंबई के रास्ते विदेश भेजा जा रहा है।
. इस मामले में स्लॉटर हाउस मालिक असलम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया।
. कांग्रेस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग की।
. विपक्ष ने नगर निगम अधिकारियों और बीजेपी नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाया. 35 करोड़ की लागत से बने आधुनिक स्लॉटर हाउस की निगरानी ना करने की बात कही।
. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए स्लॉटर हाउस को सील कर दिया है।
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा
सलमान की बात सुनकर चौंक गए रितेश, फिर हुआ दिलचस्प मोड़
विशेष सत्र में गरमा गया सदन, विपक्ष-सरकार आमने-सामने
‘महावतार’ के लिए 18 महीने की लंबी तैयारी में जुटेंगे विक्की कौशल