मंदिर परिसर में कुत्ते का अनोखा व्यवहार, लोग रह गए हैरान
यूपी के बिजनौर में नगीना तहसील क्षेत्र स्थित नंदपुर खुर्द गांव में एक कुत्ते की 'अनोखी भक्ति' को लेकर पिछले दो दिनों से सस्पेंस और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर में एक कुत्ता लगातार मूर्तियों की परिक्रमा कर रहा है, जिसे देखने के लिए दूर-दराज से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दो दिनों तक हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा के बाद उसने मां दुर्गा की मू्र्ति की परिक्रमा शुरू कर दी है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह कुत्ता सोमवार से मंदिर परिसर में मौजूद है। पहले उसने भगवान हनुमान की मूर्ति की परिक्रमा शुरू की थी, लेकिन बुधवार से वह दुर्गा मंदिर में स्थापित माता की मूर्ति के चक्कर लगाने लगा। कुत्ते की इस निष्ठा को ग्रामीण साक्षात चमत्कार मान रहे हैं।
हनुमान जी की ‘भक्ति’ में लीन कुत्ता, परिक्रमा के 48 घंटे पूरे, भजन कीर्तन शुरू
मामले की गंभीरता और उमड़ती भीड़ को देखते हुए बुधवार शाम नगीना थानाध्यक्ष अवनीत सिंह मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पशु चिकित्सक डॉ. तरू कौशिक की टीम ने भी मंदिर पहुंचकर कुत्ते का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने कुत्ते की जांच की है। डॉक्टरों की टीम ने कुत्ते का तापमान चेक किया और उसे प्यार से सहलाया। इस दौरान कुत्ता पूरी तरह सामान्य और शांत व्यवहार कर रहा है। टीम ने उसे बिस्किट और दूध दिया, जिसे उसने ग्रहण किया।
अफवाह से हड़कंप
जिस समय डॉक्टरों की टीम जांच कर रही थी, उसी दौरान गांव में यह अफवाह फैल गई कि प्रशासन कुत्ते को पकड़कर ले जाने वाला है। इस खबर के फैलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जमा हो गए और विरोध की स्थिति बनने लगी। हालांकि, पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाया कि वे केवल कुत्ते की सेहत का हाल जानने आए थे, जिसके बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा हुआ है और लोग इस घटना को दैवीय शक्ति से जोड़कर देख रहे हैं।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा