Rajnandgaon News: मेला घुमाने के बहाने मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, 24 घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्तार
Rajnandgaon News Update: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से मानवता को झकझोर देने वाला एक बेहद जघन्य मामला सामने आया है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक मूक-बधिर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने उसे मेले में घुमाने का लालच दिया, जबरन शराब पिलाई और फिर इस अमानवीय अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत शाम करीब 5 बजे हुई। मूंदगांव मुर्गी फार्म हाउस में काम करने वाला कांशी राम जांगड़े (26 वर्ष) पीड़िता को अपनी मोटरसाइकिल पर बोदेला मेले में घुमाने के बहाने ले गया। रात 7:30 बजे तक युवती घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची, तो घर के बाहर शराब के नशे में बेसुध पड़ी मिली।
अगले दिन होश में आने पर पीड़िता ने इशारों-इशारों में पूरी आपबीती परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आस्था मूक-बधिर शाला, राजनांदगांव में उसका बयान दर्ज किया। जांच में सामने आया कि कांशी राम जांगड़े को पीड़िता के मूक-बधिर होने की पूरी जानकारी थी। उसने जबरन शराब पिलाकर उसे मुड़गांव स्थित अपने किराए के मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस अपराध में उसके साथी रितेश लोधी (27 वर्ष) ने भी सहयोग किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध कबूल कर लिया। उनके खिलाफ अपराध क्रमांक 23/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(क) और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर