पुलिस में हाईटेक ट्रेनिंग: वर्चुअल सिम्युलेटर से होगी फायरिंग और ड्राइविंग टेस्ट
मध्य प्रदेश : पुलिस अब पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षित करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। MP पुलिस वर्चुअल ट्रेनिंग के तहत फायरिंग और ड्राइविंग की ट्रेनिंग वर्चुअल सिम्युलेटर के माध्यम से दी जाएगी। इसकी शुरुआत पुलिस ट्रेनिंग अकादमी उज्जैन से की जाएगी, जिसके लिए पुलिस मुख्यालय ने टेंडर भी जारी कर दिया है।
ड्राइविंग और फायरिंग की हाईटेक तैयारी
अब तक पुलिसकर्मियों को ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए वास्तविक वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ता था, जिससे डीजल पर काफी खर्च आता था। नई व्यवस्था में शुरुआती और अहम चरणों में वर्चुअल ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद फिजिकल ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। फायरिंग के लिए भी पुलिसकर्मियों को रेंज पर जाने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि उन्हें वर्चुअल सिम्युलेटर से अभ्यास कराया जाएगा। इससे समय और संसाधनों की बड़ी बचत होगी।
पहले से मिल चुके हैं सकारात्मक परिणाम
पुलिस अधिकारियों के अनुसार देश के कई राज्यों में वर्चुअल ट्रेनिंग सफल रही है। आमतौर पर एक पुलिसकर्मी को ट्रेनिंग में करीब 100 बुलेट दी जाती है, जिसकी कीमत लगभग 25 रुपये प्रति बुलेट होती है। ऐसे में MP पुलिस वर्चुअल ट्रेनिंग से बड़ी मात्रा में बुलेट की बचत संभव होगी। हर साल हजारों पुलिसकर्मियों को फायरिंग टेस्ट देना होता है, और वर्चुअल ट्रेनिंग पहले से कई जिलों में सफल रही है।
बुलेट और डीजल की गड़बड़ियों पर लगेगी लगाम
नई प्रणाली से बुलेट और डीजल से जुड़ी गड़बड़ियों पर भी रोक लगेगी। पहले बुलेट की गणना में गलतियां होती थीं, लेकिन वर्चुअल ट्रेनिंग से यह समस्या खत्म होगी। इसके अलावा डीजल खर्च में होने वाली अनियमितताओं पर भी नियंत्रण रहेगा।
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित