MP में रिश्ते शर्मसार! नाबालिग चाचा ने मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, घर पर अकेलेपन का उठाया फायदा
शहडोल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के शहडोल (Shahdol) से एक शर्मनाक और हृदयविदारक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत और पारिवारिक रिश्तों दोनों को झकझोर कर रख दिया है। जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग सगे चाचा ने अपनी ही 6 साल की मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया है।
सगे चाचा की डोली नीयत
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला, जो घरों में साफ-सफाई (होम मेड) का काम करती है, रोज की तरह अपने काम पर गई हुई थी। घर पर उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी अकेली थी। इसी सूनेपन का फायदा उठाते हुए बच्ची के नाबालिग सगे चाचा की नीयत डोल गई, उसने रिश्तों की मर्यादा को ताक पर रखकर मासूम के साथ दरिंदगी की। जब पीड़िता की मां काम खत्म कर घर वापस लौटी तो अपनी बेटी की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
पुलिस गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में किया पेश
बच्ची की शारीरिक स्थिति और आपबीती सुनकर मां सन्न रह गई, उसने बिना देर किए साहस दिखाया और सीधे कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। आरोपी चाचा के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी नाबालिग है, इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक औपचारिकताओं के साथ किशोर न्यायालय में पेश किया है।
वहीं इस मामले में शहडोल एएसपी अभिषेक दिवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी गैर मौजूदगी में 6 साल की बेटी के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा