CM से अभिनेता नीतिश भारद्वाज की सौजन्य मुलाकात, बस्तर कला और संस्कृति पर हुई चर्चा
Vishnu Deo Sai News : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता नीतिश भारद्वाज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभिनेता का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें बस्तर की समृद्ध कला और संस्कृति से जुड़े प्रतीकात्मक उपहार भेंट किए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नीतिश भारद्वाज को बस्तर आर्ट से निर्मित महुआ वृक्ष की सुंदर कलाकृति और बस्तर दशहरा पर आधारित एक कॉफी टेबल बुक भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की विशिष्ट जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जनजातीय कला और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, बस्तर की लोक परंपराएं और आदिवासी समाज की कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर दशहरा और जनजातीय कला राज्य की सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित रखना सरकार की प्राथमिकता है।
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा