Instagram Reel विवाद में दुर्ग की विवाहिता ने की आत्महत्या
Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छावनी इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अब तक मौत की असल वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद की बात सामने आई है।
मृतका की पहचान अंजलि साव के रूप में हुई है, जो अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ रहती थी। बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और नियमित रूप से रील व वीडियो बनाकर साझा करती थी। वहीं, उसके पति को यह आदत पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी, जो बीते कुछ महीनों में बढ़कर गंभीर विवाद और मारपीट तक पहुंच गई थी।
घटना के दिन सुबह पति पप्पू साव काम पर चले गए थे, जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे, तो उन्होंने अपनी मां को पंखे से लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस मामले पर एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि Durg News के तहत सामने आई इस घटना में प्रारंभिक जांच के दौरान इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की पुष्टि हुई है। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड