गरियाबंद हिंसा पर CM साय का सख्त संदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई
CG News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैयां गांव में रविवार रात अचानक भड़की हिंसा से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद कई घरों और वाहनों में आगजनी की गई। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी पथराव हुआ, जिसमें कई जवान घायल हो गए।
इस गंभीर घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि घटना प्रशासन के संज्ञान में है और जो भी इस हिंसा का दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून अपना काम करेगा।
जानकारी के अनुसार, दुतकैयां गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के कुछ आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में गवाही देने वाले लोगों पर हमला किया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पलटवार किया, जिससे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और आगजनी की घटनाएं सामने आईं।
स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही आईजी अमरेश मिश्रा मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया। फिलहाल गांव पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए रायपुर से अतिरिक्त बल भी भेजा गया है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड