ईरान से खजाना लेकर भाग रहे थे 2 जहाज, खामेनेई के दूतों ने बीच समंदर में पकड़ा, यूएस ने चेताया
तेहरान। ओमान की राजधानी मस्कट में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली महत्वपूर्ण परमाणु वार्ता से ठीक पहले पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। फारस की खाड़ी में बारूद की गंध उस समय तेज हो गई जब ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने बीच समंदर में एक बड़ी सैन्य कार्रवाई करते हुए दो विदेशी जहाजों को अपने कब्जे में ले लिया। ईरान का दावा है कि ये जहाज एक संगठित नेटवर्क के जरिए ईरानी खजाने यानी डीजल की तस्करी कर रहे थे।
ईरानी नौसेना के अनुसार, गुरुवार 5 फरवरी को फारसी द्वीप के पास की गई इस कार्रवाई में जब्त किए गए जहाजों से 10 लाख लीटर से अधिक ईंधन बरामद किया गया है। जहाजों पर सवार 15 विदेशी क्रू मेंबर्स को हिरासत में लेकर बुशहर बंदरगाह भेज दिया गया है। हालांकि ईरान ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि ये जहाज किस देश के थे, लेकिन इस घटना की टाइमिंग ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है।
जहाजों की जब्ती के कुछ ही घंटों बाद ईरान के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इज्जतुल्लाह जरघामी ने अमेरिका को सीधी और तीखी सैन्य चेतावनी जारी की। जरघामी ने सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में लिखा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका के लिए नर्क की जगह बनेगा। उन्होंने अमेरिकी नौसेना की ताकत का मजाक उड़ाते हुए कहा कि युद्ध की स्थिति में अमेरिकी जहाजों का अंजाम भयानक होगा और ईरान यह साबित कर देगा कि ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र पर उसी का अधिकार है। यह घटनाक्रम 7 फरवरी को ओमान में होने वाली भारत-अमेरिका-ईरान से जुड़ी कूटनीतिक हलचलों और परमाणु वार्ता से ठीक पहले हुआ है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से बढ़ते सैन्य दबाव और परमाणु ठिकानों पर संभावित हमलों की धमकियों के बीच ईरान अपनी नौसैनिक शक्ति का प्रदर्शन कर कूटनीतिक बढ़त बनाने की कोशिश कर रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया की दुखती रग माना जाता है क्योंकि वैश्विक तेल व्यापार का लगभग 20-25 प्रतिशत हिस्सा इसी संकरे रास्ते से होकर गुजरता है। ईरान अक्सर इस रास्ते को बंद करने की धमकी देकर अंतरराष्ट्रीय बाजार और कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाता रहा है। इस ताजा सैन्य कार्रवाई ने वार्ता की मेज पर बैठने से पहले माहौल को और अधिक विस्फोटक बना दिया है।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा