किशोरी से भाई के दोस्त ने की दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद पीड़िता की मां ने की खुदकुशी
ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर (Gwalior, MP) में एक आदिवासी किशोरी (tribal girl) के साथ भाई के दोस्त ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दरिंदगी के बाद किशोरी की मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका के पति ने पत्नी की तेहरवीं करने के बाद बेटी के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह पूरी घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, 15 जनवरी 2026 की दोपहर घर पर अकेली 16 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ युवक दिलीप बरार ने दुष्कर्म किया। दिलीप किशोरी के भाई का दोस्त है, इसलिए उसका किशोरी के घर आना-जाना था। घटना के समय महिला का एक बेटा काम पर गया था और दूसरा खेलने गया था। मां भी खेत पर गई हुई थी और पिता मुरैना में खेती करता है, इसलिए वह वही था।
मां ने लगाई फांसी
घटना के बाद किशोरी की मां घर वापस पहुंची तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। तभी मां ने अपने पति को जानकारी दी। लेकिन इसके बाद भी उसका पति घर नहीं आया, इसके बाद महिला ने उसी रात घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 16 जनवरी को खुदकुशी की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
तेरहवीं के बाद की शिकायत
प्रारंभिक जांच में भी मृतिका के परिजनों ने अंतिम संस्कार व अन्य कार्यक्रमों के बाद बयान देने की बात पुलिस से कही। लेकिन तेरहवीं करने के बाद मृतिका का पति अपने बेटी को लेकर थाने पहुंचा और दुष्कर्म की घटना की शिकाय की। वहीं पुलिस ने तत्काल शिकायत के आधार पर आरोपी दिलीप बरार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
सदन में हंगामा और धक्का-मुक्की, डाकबंगला पथराव पर जमकर भिड़े विधायक
आखिरी फिल्म के लिए विजय ने मांगी बंपर फीस, स्टारकास्ट की सैलरी लिस्ट वायरल
सियार का कहर! घर में घुसकर सात लोगों पर हमला, पूरे इलाके में भय का माहौल
सोनम रघुवंशी केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, जमानत पर लगाई रोक
नतीजों से पहले Infosys के शेयर फिसले, IT कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बाजार की नजर
सिर्फ 16 रन और... अभिषेक शर्मा रच देंगे इतिहास, कोहली-केएल राहुल की करेंगे बराबरी
बलराम कृषि महोत्सव में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, किसानों को देंगे विकास की सौगात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर संसद में घमासान, दोनों पक्ष आमने-सामने