अमित शाह का तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सलवाद पर होगी हाई लेवल मीटिंग
रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 7 से 9 फरवरी तक तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरे को राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद के खिलाफ रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार, 7 फरवरी की शाम रायपुर पहुंचेंगे और यहां निजी होटल में ठहरेंगे।
तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह शनिवार शाम 4:40 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वे सीधे निजी होटल के लिए रवाना होंगे, जहां वे विश्राम करेंगे। उसी दिन कोई औपचारिक बैठक प्रस्तावित नहीं है।
रविवार, 8 फरवरी को Amit Shah Chhattisgarh Visit के दौरान दिनभर महत्वपूर्ण बैठकों का दौर चलेगा। सुबह 11 बजे से एक के बाद एक कई अहम बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में राज्य की आंतरिक सुरक्षा, विकास कार्यों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा होगी।
सबसे महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम 5 बजे तक प्रस्तावित है, जिसमें नक्सलवाद पर हाई लेवल समीक्षा की जाएगी। इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे अभियानों, एलडब्ल्यूई (LWE) गतिविधियों और विभिन्न विभागों की भूमिका की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, नक्सलवाद से निपटने के लिए आगे की रणनीति पर भी मंथन होगा।
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा