इंदौर में हवा में होगी पार्किंग, 8 मंजिलों पर टंग जाएंगी कारें, जाम की समस्या का समाधान
इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में हवा में पार्किंग होगी, चौंकिए नहीं, हम बात कर रहे हैं मल्टी लेवल पार्किंग की. शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अब हर क्षेत्र में ऐसी मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जा रही हैं, जहां कम क्षेत्र घेरने के बावजूद ज्यादा से ज्यादा कारें पार्क की जा सकेंगी.
पार्किंग की समस्या से जूझ रहा इंदौर
इंदौर जहां आर्थिक शहर के रूप में मध्य प्रदेश के साथ ही देश में एक अलग स्थान रखता है, वहीं, आज इसी शहर में कार पार्किंग एक बड़ी समस्या है. अब इंदौर नगर निगम शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था कर रहा है, जिसके चलते ग्रेटर कैलाश पर 8 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जा रही है. इसी के साथ सुभाष चौक सहित अन्य जगहों पर भी मल्टीलेवल पार्किंग नगर निगम द्वारा बनाई जा रही है. शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में क्लॉथ मार्केट, खजूरी बाजार, राजवाड़ा, 56 दुकान सहित कई अन्य जगह शामिल हैं, जहां आने वाले समय में हवा में कारें पार्क होंगी.
शहर में इन स्थानों पर बनेगा मल्टीलेवल पार्किंग
पार्किंग की कमी के कारण कई वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क पर ही पार्क कर देते हैं, जिसके चलते इन जगहों पर हमेशा पार्किंग की एक बड़ी समस्या बनी रहती है. इसी समस्या के निराकरण के लिए अब इंदौर नगर निगम द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की शुरुआत की जा रही है.
इसकी शुरुआत सबसे पहले इंदौर के ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल के सामने बन रहे मल्टीलेवल 8 मंजिला पार्किंग स्टैंड से की जाएगी. वहीं शहर के सुभाष चौक पर पहले से ही मल्टीलेवल पार्किंग स्टैंड बना हुआ है लेकिन उसे भी अब बढ़ाया जाएगा. इसी के साथ शहर के अन्य क्षेत्रों में भी मल्टी लेवल पार्किंग स्टैंड नगर निगम द्वारा बनाया जा रहा है.
इंदौर के सुभाष नगर में मल्टी लेवल पार्किंग बन चुका है और इसमें तकरीबन 150 कार और लगभग 150 बाइक एक साथ पार्क की जा सकती हैं. इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया, "इंदौर में पार्किंग की समस्या निर्मित हो रही है और उसी को देखते हुए नगर निगम के द्वारा मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की गई है. इस मल्टी लेवल पार्किंग की बिल्डिंग बनने के बाद शहर में पार्किंग की समस्याएं कम हो जाएगी."
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा