CG News: नौकरी दिलाने के नाम पर 7 सालों तक किया नाबालिग से गैंगरेप, फरार आरोपी गोरखपुर से गिरफ्तार
CG News: दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे पीडब्ल्यूडी के टाइमकीपर राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को दुर्ग लाने के लिए पुलिस की विशेष टीम उत्तर प्रदेश रवाना हो चुकी है. गिरफ्तारी के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई है.
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई टीमें
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था और गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था. पुलिस को सूचना मिल रही थी कि वह राज्य से बाहर भाग चुका है, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गईं. पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी. मोबाइल लोकेशन उत्तर प्रदेश में मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.
नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर जारी रखा शोषण
राजू कश्यप मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है और पीडब्ल्यूडी में नौकरी मिलने के बाद परिवार सहित दुर्ग में रह रहा था. आरोप है कि नाबालिग पीड़िता को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब सात वर्षों तक उसके साथ लगातार गैंगरेप किया गया. इतना ही नहीं, आरोपियों ने पीड़िता को नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर उसका शोषण जारी रखा.
मामले में आरोपी संजय ने अग्रिम जमानत के लिए दुर्ग न्यायालय में आवेदन किया था, जिसे चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पॉक्सो) अनीश दुबे की अदालत ने खारिज कर दिया. वहीं इस प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी अनिल चौधरी की जमानत याचिका भी अदालत में विचाराधीन है. एसएसपी ने कहा कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत