MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
MP News: राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे को लेकर बजरंग दल और हिंदू संगठन मैदान में हैं. राष्ट्रीय बजरंग दल की सेना चिनार पार्क में पहुंची और मोर्चा संभाला है. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि अश्लीलता फैलाने वालों पर नजर रहेगी. पार्कों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है.
बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठी डंडे लेकर पार्कों में पहुंचे
वैलेंटाइन डे पर शहर में हिंदू संगठन बजरंग दल के कार्यकर्ता चिनार पार्क पहुंचे. हाथों में डंडे लेकर नारेबाजी की. बजरंग दल के राकेश प्रजापति ने कहा कि चिनार पार्क समेत कई पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर टीमें मौजूद हैं. सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के खिलाफ हम सड़क पर हैं. राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने साफ-साफ कहा कि संगठन शहर में वैलेंटाइन डे के नाम पर किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं करेगा. ये हमारी संस्कृति नहीं है और वैलेंटाइन डे की आड़ में लव जिहाद नहीं होने देंगे.
निजता में दखल देने पर होगी कारवाई: प्रशासन
वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल की निगरानी दस्ते को लेकर प्रशासन की कड़ी नजर है. पुलिस प्रशासन ने अपील है कि सभी शांति और सौहार्द बनाए रखें. अगर किसी की निजता में हस्तक्षेप किया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी. कोई कपल शिकायत करता है तो ऐसे में एक्शन लिया जाएगा.
14 फरवरी को शहर के प्रमुख पार्कों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में राष्ट्रीय बजरंग दल की करीब एक दर्जन टीमें तैनात हैं. हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि पार्क और सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता नहीं करने दी जाएगी.
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक