महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बाबा महाकाल की शिवलिंग की तरह ही भूगर्भ से शिवलिंग निकला हुआ है. शिवलिंग उज्जैन के बाबा महाकाल के शिवलिंग जैसा ही पूरी तरह दिखाई देता है. महाशिवरात्रि के मौके पर हजारों की संख्या में यहां भक्त पहुंचे हुए हैं और भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं.
शिवपुर में भूगर्भ से निकली शिवलिंग
बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड स्थित शिवपुर में भूगर्भ से शिवलिंग निकले हैं. प्राचीन समय में इस गांव का नाम दिवरी था, लेकिन भोलेनाथ की महिमा बढ़ती गई और गांव का नाम शिवपुर रख दिया गया. बताया जाता है कि एक ग्वाला गाय चराने जंगल गया था, तभी उसने सूखे पत्तों से ढके शिवलिंग को देखा और उसके बाद लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना करनी शुरू कर दी. यहां भूगर्भ से निकले दो शिवलिंग हैं और दोनों आमने-सामने हैं, लेकिन इसके बाद भी दोनों शिवलिंग को एक साथ नहीं देखा जा सकता, क्योंकि उनके बीच में एक पेड़ है.
बाबा महाकाल की तरह दिखाई देते हैं स्वयंभू
बाबा महाकाल की तरह दिखने वाले स्वयंभू शिवलिंग की पूजा करने के लिए महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि महाकाल स्थित शिवलिंग और इस शिवलिंग में एक जैसी ही समानता है, यही वजह है कि लोग यहां दूर-दराज से पहुंचते हैं और सभी की मनोकामना पूरी होती है. वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग पर स्थानीय सांसद चिंतामणि महाराज और विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने भी इस स्थल को विकसित करने के लिए जोर लगा दिया है.
पर्यटन मंत्री कर रहे मंदिर को बेहतर बनाने के प्रयास
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा भी इस स्थल को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने भी इस स्थल को और बेहतर बनाने के लिए योजना बनाकर काम कराने का भरोसा दिलाया है.
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव