निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
पाकिस्तान की हार के बाद पड़ोसी मुल्क में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर निशाना साधा है और उनके नेतृत्व पर सवाल खड़े किए हैं। पाकिस्तान को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के मुकाबले में भारत के खिलाफ 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस दौरान बेहद खराब रही और टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी।
अख्तर ने बाबर पर भी निकाली भड़ास
पाकिस्तान की हार के बाद अख्तर के निशाने पर नकवी रहे। अख्तर ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा, अब एक आदमी को तो यह भी नहीं पता कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं कि एक आदमी (बाबर आजम) को आपने सुपरस्टार बना दिया, लेकिन वह एक भी मैच नहीं जीता सकता। आपने उसे ऐसा स्टार बना दिया जो एक भी मैच नहीं जीत सकता। भाई, जब आप इस तरह के स्टार बनाते हैं, जब आप उन्हें चुनते हैं, जब आप उन्हें छांटते हैं, तभी आपको यह समस्या आएगी। लेकिन बात यह है कि अगर आप देखें तो आपको पता है दुनिया का सबसे बड़ा अपराध क्या है? दुनिया का सबसे बड़ा अपराध यह है कि आप किसी अयोग्य व्यक्ति को कोई बड़ा काम सौंप दें। अख्तर ने कहा, जब आप किसी अयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को कोई बड़ा काम सौंपते हैं, तो वह देश को बर्बाद कर देगा। वह किसी भी संगठन को ध्वस्त कर देगा। उदाहरण आपके सामने है, आप इतने बुद्धिमान हैं कि इसे समझ सकें।
बाबर को टीम से बाहर करने की मांग उठी
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं तथा देश के कई पूर्व खिलाड़ियों ने कुछ अन्य सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ उन्हें भी टीम से बाहर करने की मांग की है। पूर्व कप्तान बाबर, शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी जैसे अनुभव खिलाड़ी रविवार रात कोलंबो में खेले गए एकतरफा मुकाबले में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा, अगर यह मेरे हाथ में होता तो मैं बाबर, शादाब और शाहीन को दोबारा टी20 टीम में नहीं चुनता। उन्हें पाकिस्तान के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के कई मौके मिले हैं, लेकिन वे फिर से नाकाम रहे।
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग