दावा- बेहतर हो रही सलीम खान की तबीयत, जल्द हो सकते हैं डिस्चार्ज; हेल्थ अपडेट पर परिवार और डॉक्टर्स चुप
स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान का लीलावती अस्पताल में उपचार जारी है। खान परिवार और डॉक्टर्स की तरफ से सलीम खान की सेहत के मद्देनजर आधिकारिक रूप से कोई अपडेट साझा नहीं किया गया है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। अगर इसी तरह रिकवरी हुई तो सलमान खान के पिता को सोमवार तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।
सलमान ने लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स से की अपील
सलीम खान को बीते 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बताया था कि सलीम खान को मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था। उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया। शुरुआती जांच के बाद डॉक्टर्स की टीम बनाई गई। सलीम खान की सेहत को लेकर अस्पताल के डॉक्टर्स द्वारा अपडेट दिए जाने पर कथित तौर पर सलमान खान नाराज हो गए। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा, 'हेल्थ एक प्राइवेट मामला है। अच्छा होगा कि कोई भी अपडेट मीडिया के साथ शेयर न किया जाए। कोई भी बातचीत पूरी तरह से परिवार पर छोड़ दी जाए'।
एजाज खान ने दिया सेहत पर अपडेट
प्रशंसक सलीम खान की सेहत को लेकर चिंतित हैं। मगर, फिलहाल मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जो जानकारी सामने आई है वह राहत वाली है। सलीम खान की सेहत बेहतर हो रही है। स्क्रीनराइटर से तमाम सेलेब्स लगातार मिलने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक्टर एजाज खान भी पहुंचे और उन्होंने आईसीयू से जानकारी साझा की है। एजाज ने मीडिया से बातचीत में फैंस को राहत देते हुए बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सलीम खान अभी आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। सब कुछ ठीक रहा, तो सोमवार तक वे अपने घर लौट सकते हैं'।
खान परिवार और इंडस्ट्री के दिग्गज पहुंचे हाल जानने
सलीम खान से मिलने सलमान खान, अरबाज, सोहेल, सलमा और हेलेन सहित खान परिवार के सदस्य लगातार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा आमिर खान से लेकर जावेद अख्तर तक, कई सेलेब्स भी सलीम खान का हालचाल जानने पहुंच रहे हैं। कल शुक्रवार को एक्टर रणवीर सिंह को भी लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया था।
डॉक्टर्स ने क्या कहा था
बता दें कि सलीम खान की देखभाल कर रहे डॉक्टर जमील पारकर ने बुधवार को अमर उजाला को बताया था, ‘उनको (सलीम खान) मामूली ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसमें सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। उन पर डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रकिया की गई, लेकिन इसे सर्जरी नहीं कहेंगे। उनको आईसीयू में रखा गया है। पहले उन्हें डिस्चार्ज करने की बात कही गई थी, लेकिन जब उनको थोड़ा आराम हो जाएगा तब इस बारे में फैसला लिया जाएगा। फिलहाल वो वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है। हालांकि, अधिक उम्र होने के चलते रिकवरी थोड़ी स्लो है।’
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार