Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
Bilaspur: बिलासपुर में बिलासा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद समर शेड्यूल में एक भी फ्लाइट नहीं उतरेगी. पिछले दिनों रात में विमान सेवा को लेकर एक ट्रायल हुआ था. जिसमें टेस्टिंग पास हो गई थी और इसके बावजूद समर शेड्यूल में एक भी विमान या इसकी सुविधा बिलासपुर को नहीं मिली है.
वहीं अधिकारियों का कहना है कि यह फाइनल शेड्यूल नहीं है लेकिन फिलहाल जो शेड्यूल निकला है. उसमें बिलासपुर-अंबिकापुर कनेक्टिविटी एक बार फिर जोड़ दी गई है.
कुछ दिन पहले हुई थी नाइट लैंडिग की सफल टेस्टिंग
बता दें कि बीते दिनों पहली बार एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का सफल परीक्षण किया गया. छत्तीसगढ़ शासन के स्टेट प्लेन से लैंडिंग की टेस्टिंग की गई, जिसमें रनवे लाइटिंग सिस्टम, एप्रोच लाइट्स और एयर ट्रैफिक कॉर्डिनेशन सहित सभी तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की गई. ट्रायल के दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं थी.
हाई कोर्ट ने दस्तावाजों के साथ मांगी जानकारी
वहीं इसी बीच बिलासा एयरपोर्ट में हवाई सेवा से जुड़ी जनहित याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई हुई. दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग सहित जो भी कार्य शुरू किए जा रहे हैं, उनकी जानकारी दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत करें. कोर्ट ने अगली सुनवाई 25 फरवरी को रखी है.
बिलासपुर-अंबिकापुर के लिए फिर शुरू होगी फ्लाइट
बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए विमान सेवा शुरू हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि बिलासपुर से अंबिकापुर की यात्रा 50 मिनट में तय होगी वही बिलासपुर से हैदराबाद फ्लाइट जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है सबसे अच्छी बात यह है की अब सोमवार से शनिवार तक यानी रविवार छोड़कर पूरे सप्ताह बिलासपुर वासियों को फ्लाइट की सुविधा मिलने वाली है.
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा