शीर्ष नक्सली देवजी ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा । नक्सली संगठन के महासचिव टिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना पुलिस के सामने आत्मसमर्पण की खबर है। बताया जा रहा है कि देवजी ने अपने साथी सीसीएम संग्राम के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले दिए हैं। सूत्रों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ महीने पहले ही देवजी को संगठन का महासचिव बनाया गया था। इससे पहले पूर्व महासचिव नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराजू पिछले साल मई को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अगर देवजी के आत्मसमर्पण की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो एक वर्ष के भीतर दूसरी बार संगठन शीर्ष नेतृत्व विहीन हो जाएगा।
वहीं, सूत्रों का कहना है कि देवजी के साथ कई सशस्त्र कैडरों के भी आत्मसमर्पण करने की बात भी संभावना है। इससे पूर्व 19 नवंबर 2025 में एक करोड रुपए से ज्यादा के इनामी खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर सामने आई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई थी। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मारेडुमिल्ली के जंगलों में हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे आने की खबर सामने आई थी। अब देवजी के तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि अभी भी इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि वर्ष 2025 से अब तक बीच-बीच में देवजी के आत्मसमर्पण या मारे जाने की खबर सामने आती रही हैं।
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद
वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर की पहली फिफ्टी किसे डेडिकेट की? जानिए पूरी कहानी
गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि