JK vs KAR Final Live: रणजी फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ जम्मू-कश्मीर ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 के खिताबी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें के लिए यह मुकाबला काफी अहम है, क्योंकि कर्नाटक क टीम नौवें रणजी ट्रॉफी खिताब को जीतने की कोशिश करेगी, जबकि जम्मू-कश्मीर के पास पहला खिताब जीतने का मौका है। यह मुकाबला केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पिच रिपोर्ट की बात करें तो घास अच्छी तरह फैली हुई है, लेकिन थोड़ी सूखी लग रही है। घास सतह को अच्छी तरह संभाले रखेगी। शुरुआती समय में नमी हो सकती है और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनरों के लिए मददगार हो सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा रहेगा। जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने टॉस जीतकर कहा कि हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। पिच सूखी लग रही है और बाद में इसमें टर्न आ सकता है। हमने सरल रणनीति अपनाई है और भगवान की कृपा से हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। उन्होंने कहा कि बस बुनियादी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हमें कुछ मजबूरी में बदलाव करने पड़े। वहीं, कर्नाटक के कप्तान देवदत्त पडिक्कल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह प्रासंगिक है। मैंने तीनों मैचों में टॉस हारा है, हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। रणजी फाइनल तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है, कई खिलाड़ी टीम में आए हैं और अपने पहले या दूसरे सीजन में फाइनल का अनुभव करना शानदार है। हमारी टीम वही है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
जम्मू-कश्मीर: कमरान इकबाल, यावेर हसन, शुभम पुंडीर, पारस डोगरा (कप्तान), अब्दुल समद, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), आबिद मुश्ताक, ऑकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।
कर्नाटक: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), करुण नायर, स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, क्रुथिक कृष्णा (विकेटकीपर), विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैषाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
सिर्फ 120 रुपये के मोबाइल कवर ने खड़ा कर दिया विवाद, SDM की कार्रवाई चर्चा में
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा