आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए दिया जा रहा पूरक आहार
भोपाल|मध्य प्रदेश में कुपोषण से जंग जारी है. फिर भी प्रदेश में अब भी 33 प्रतिशत बच्चे कम वजन और 19 प्रतिशत बच्चे दुबलेपन की कुपोषण की श्रेणी में हैं. आंगनबाड़ियों में दर्ज बच्चों के पूरक पोषण आहार के लिए पिछले आठ वर्षों से केंद्र सरकार ने राशि नहीं बढ़ाई है. आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सामान्य पोषण स्तर श्रेणी के बच्चों को पूरक पोषण आहार के लिए अब भी आठ रुपये प्रति दिन प्रति हितग्राही तथा अति गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए 12 रुपये प्रति दिन प्रति हितग्राही के मान से दिया जा रहा है|
विधानसभा में गूंजा पोषण आहार की राशि का मुद्दा
पूरक पोषण आहार की दर का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया जाता है. पिछली बार वर्ष 2017 में पूरक पोषण आहार की दर में वृद्धि की गई थी. ये जानकारी विधानसभा में चुरहट विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजय सिंह के सवाल के जवाब में सरकार ने दिया है|अजय सिंह ने पूछा था कि प्रदेश के आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और उन्हें कुपोषण से बचाने के लिए सामान्य या कुपोषित होने पर पिछले दस वर्ष से कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है? क्या सरकार इस राशि को बढ़ाकर कम से कम दो गुना करने पर विचार करेगी?
सरकार का जवाब- राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं
सवाल के लिखित जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सामान्य पोषण स्तर श्रेणी के बच्चों को प्रदान किए जाने वाले पूरक पोषण आहार की दर का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया जाता है. राज्य सरकार स्तर पर पूरक पोषण आहार की राशि वृद्धि करने का कोई प्रस्ताव नहीं है|प्रदेश में ऐसा है कुपोषण का स्तर इधर कुपोषण के स्तर से जुड़े कांग्रेस नेता हेमंत कटारे के सवाल के जवाब में महिला विकास मंत्री ने लिखित जवाब में बताया कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 अनुसार प्रदेश में 35.7 प्रतिशत बच्चे ठिगनापन, 33 प्रतिशत बच्चे कम वजन और 19 प्रतिशत बच्चे दुबलेपन की कुपोषण की श्रेणी में हैं|हालांकि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-4 की तुलना में ठिगनापन में 1.6 प्रतिशत, कम वजन में 2.3 प्रतिशत और दुबलेपन में 2.6 प्रतिशत सुधार परिलक्षित हुआ है|
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा ऑपरेशन, दिल्ली-यूपी-पंजाब के कई ठिकाने खंगाले
लद्दाख आंदोलन में बड़ी सफलता! सोनम वांगचुक का 26 दिन बाद अनशन समाप्त
यूपी के बैंकों पर NPA का भारी बोझ, ₹1 लाख करोड़ फंसा; कृषि क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित
जुमे की नमाज को लेकर बढ़ा विवाद, भोजशाला मामला फिर पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
बसपा का चुनावी फॉर्मूला, रैली में भीड़ जुटाने वाले दावेदारों को मिल सकता है टिकट
आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा फैसला, फिर खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन