जेसीबी से काम के दौरान गिरी दीवार, दो लोग गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़। के कोरबा जिले में शुक्रवार (27 फरवरी) शाम को दर्दनाक हादसा हो गया. लक्ष्मणवन बस्ती इलाके में बाउंड्रीवॉल गिरने से एक मासूम की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
कोतवाली के पास आवासीय परिसर की बाउंड्रीवॉल के नजदीक जेसीबी से काम कराया जा रहा था. इस दौरान दीवार अचानक गिर गई. इस हादसे में तीन साल के बच्चे धनेश की मौत हो गई. वहीं, दो युवक घायल हो गए. इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. आस-पड़ोसियों ने तुरंत मलबे से घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
लोगों ने थाने का घेराव किया
इस दर्दनाक घटना से लोगों के बीच आक्रोश और तनाव की स्थिति देखने को मिली. तनावपूर्ण माहौल के बीच स्थानीय लोगों ने जिम्मेदारों पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. ई भारत की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों ने कोतवाली पुलिस थाने का घेराव किया. इसके साथ ही लापरवाही से काम करने का आरोप लगाया।
पुलिस का क्या कहना है?
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने इस घटना के बारे में बताया कि जेसीबी से कार्य की वजह से हुई इस लापरवाही की जांच की जाएगी. तीन साल के बच्चे की मौत की सूचना मिली है. मामले की जांच की जा रही है।
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
भोपाल में राजनीतिक घमासान, भाजपा नेताओं को पुलिस ने रास्ते में रोका
कश्मीर में फिर आतंक का हमला, अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत
सूना घर देख चोरों ने खेला खेल, अमरनाथ यात्रा पर गई महिला के मकान में लाखों की चोरी
संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर