मार्च में ही झुलसाने लगी गर्मी, रायपुर में तापमान 37 डिग्री; अगले तीन दिन और बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़। में गर्मी बढ़ने लगी है. मार्च के पहले सप्ताह में ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. सुबह के समय भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है, जो आमतौर पर अप्रैल के महीने में महसूस होता है. छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री अधिक बताया जा रहा है।
रायपुर में 37 डिग्री पहुंचा पारा
राजधानी रायपुर इस समय प्रदेश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो सामान्य तापमान से करीब 4 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायपुर का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवा में नमी कम होने के कारण मौसम फिलहाल पूरी तरह स्थिर दिखाई दे रहा है. इसी वजह से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
प्रदेश में बाकी शहरों का क्या है हाल?
- बिलासपुर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
- जगदलपुर में तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
- इसी तरह राजनांदगांव में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
- अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जबकि यहां न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
- सरगुजा संभाग के अधिकांश जिलों में फिलहाल तापमान स्थिर बना हुआ है।
इन हालातों के चलते अब सुबह के समय भी गर्मी महसूस होने लगी है और दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है. यदि तापमान बढ़ने का यही क्रम जारी रहा तो मार्च के दौरान ही रिकॉर्ड स्तर की गर्मी दर्ज हो सकती है. ऐसे में लोगों को धूप से बचाव करने, पर्याप्त पानी पीने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है।
'हम अलग नहीं रह सकते थे'... तीन बहनों ने बताया क्यों किया एक ही युवक से विवाह
CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?