‘बदमाशों का देवता’ के नाम से मशहूर शातिर बदमाश का कबूलनामा.........योगी जी से डर लगता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में ‘बदमाशों का देवता’ के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर शातिर बदमाश प्रताप चौधरी गोली लगने से घायल हुआ। उसका साथी रवि उर्फ शूटर को भी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कारोबारी राजीव जैन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश रेलवे स्टेशन के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हें सरेंडर करने की चेतावनी दी।
पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर जंगल की ओर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में प्रताप चौधरी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने वहीं उस पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथी रवि उर्फ शूटर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, कारतूस और रंगदारी मांगने में इस्तेमाल हुए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान बदमाश प्रताप चौधरी ने कहा कि वहां अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा है और योगी सरकार से डरता है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ में प्रताप चौधरी ने बताया कि जब वह जेल में बंद था तब उसकी मुलाकात अतुल कुमार नाम के व्यक्ति से हुई थी। अतुल ने व्यापारी राजीव जैन को जान से मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके बाद इन बदमाशों ने राजीव जैन को फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को कारोबारी राजीव जैन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों ने खुद को अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा बताकर धमकी दी थी और मुकदमा वापस लेने के लिए कहा था। पुलिस ने एक कागज बरामद किया है जिस पर धमकी देने से जुड़ी जानकारी लिखी हुई है।
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता