CG में गर्मी का अटैक, कई शहरों में तेजी से चढ़ा पारा
रायपुर|छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर अब तेज होने लगा है. वहीं प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया है. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले एक-दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जबकि रायपुर में हल्की धुंध की संभावना जताई गई है|
सबसे गर्म रायपुर
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा|
बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम रहा शुष्क
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है और वर्षा के मुख्य आंकड़ों में भी शून्य (निरंक) दर्ज किया गया है|
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक से दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है|
किसी प्रकार की बारिश या मौसम संबंधी चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है|
रायपुर का क्या है हाल?
9 मार्च यानि आज राजधानी रायपुर के लिए हल्की धुंध रहने की संभावना जताई गई है. यहां अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम तापमान करीब 23°C के आसपास रहने का अनुमान है|
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच