यात्रियों के लिए जरूरी खबर, भोपाल-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट अस्थायी रूप से बंद
भोपाल| से दिल्ली के बीच एयर इंडिया की सुबह 8 बजे संचालित होने वाली फ्लाइट फिलहाल 28 मार्च तक बंद कर दी गई है. एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार यह उड़ान समर शेड्यूल लागू होने के बाद 29 मार्च से फिर से शुरू होने की संभावना है|
ऑपरेशनल कारणों से लिया गया फैसला
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि कुछ ऑपरेशनल कारणों की वजह से फिलहाल इस फ्लाइट का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. समर शेड्यूल लागू होने के साथ ही इसे दोबारा शुरू किया जाएगा. इस बीच दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अन्य उपलब्ध फ्लाइट्स का विकल्प चुनना पड़ेगा|
मुंबई के लिए नई फ्लाइट की तैयारी
इधर एयर इंडिया भोपाल से मुंबई के लिए एक नई उड़ान शुरू करने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने शाम करीब 7 बजे भोपाल से मुंबई के लिए नई फ्लाइट संचालित करने के लिए स्लॉट मांगा है. यदि यह सेवा शुरू होती है तो भोपाल-मुंबई रूट पर रोजाना उड़ानों की संख्या बढ़कर चार हो जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक विकल्प मिल सकेंगे|
फिलहाल तीन फ्लाइट्स संचालित
अभी भोपाल से मुंबई के लिए तीन फ्लाइट संचालित हो रही हैं. इनमें इंडिगो की सुबह 11:50 बजे, एयर इंडिया की दोपहर 2:05 बजे और इंडिगो की शाम 5:15 बजे रवाना होने वाली उड़ान शामिल है|
बेंगलुरु रूट पर भी सेवा शुरू होने की संभावना
वहीं समर सीजन में एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से बेंगलुरु के बीच भी नई फ्लाइट शुरू किए जाने की संभावना जताई जा रही है. कंपनी ने इस रूट के लिए पहले ही स्लॉट ले लिया है और उम्मीद है कि नए समर शेड्यूल के साथ इस मार्ग पर सेवा शुरू हो सकती है|
अहमदाबाद की मॉर्निंग फ्लाइट बंद होने की आशंका
दूसरी ओर एक बदलाव यह भी देखने को मिल सकता है कि इंडिगो की भोपाल-अहमदाबाद सुबह की फ्लाइट बंद की जा सकती है. यह फ्लाइट फिलहाल सुबह 7:55 बजे भोपाल से अहमदाबाद के लिए रवाना होती है. एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इंडिगो द्वारा 10 प्रतिशत क्षमता कम करने की योजना के तहत इस उड़ान को अस्थायी रूप से रोका जा सकता है|
संसद में घमासान: "जातीय डेटा से डरती है सरकार", कांग्रेस ने लगाया जनगणना को 'कोल्ड स्टोरेज' में डालने का आरोप
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य
मौसम का यू-टर्न: गाजियाबाद-दिल्ली में ओलों की बौछार, गुरुग्राम और नोएडा में मूसलाधार बारिश से लुढ़का पारा
संगठन पर खरगे की पकड़ मजबूत: नेतृत्व बदलने से किया इनकार, क्या 2029 के लिए खुद को कर रहे प्रोजेक्ट?
वनवास काल की स्मृतियां होंगी ताज़ा: राम वन गमन पथ पर दिखेगी प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की झलक
कई मैचों में 100+ रन बनाने वाले खिलाड़ी हार का हिस्सा
रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा पर चर्चा तेज
आर-पार की जंग: सस्पेंड आईएएस अधिकारी ने खोली फाइलें, मुख्यमंत्री पर जड़े सार्वजनिक धन की बर्बादी के आरोप
शराब कारोबार और अवैध कमाई के लिंक की जांच