मोहन कैबिनेट ने दी किसानों को बड़ी सौगात, गेहूं-उड़द पर बोनस का ऐलान
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के साथ कैबिनेट बैठक शुरू हुई. इस दौरान बैठक में सीएम मोहन यादव ने कई बड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
किसानों को बोनस का ऐलान
बैठक के बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने फैसलों की जानकारी दी. कैबिनेट ने किसानों को राहत देते हुए गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला भी किया गया है, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके।
46 लाख लोगों की होगी निशुल्क रजिस्ट्री
सरकार ने स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के 46 लाख लोगों की निशुल्क रजिस्ट्री कराने का निर्णय लिया है. इस योजना से राज्य सरकार पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।
कई विभागों की योजनाओं को मिली निरंतरता
कैबिनेट ने सात विभागों की विभिन्न योजनाओं की निरंतरता के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी. इसके तहत ऊर्जा विभाग की RDSS योजना, वित्त विभाग की पब्लिक फंडिंग व्यवस्था और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की परिसंपत्तियों के मरम्मत समेत अन्य योजनाओं को जारी रखने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा ईएसआई के तीन अस्पतालों में स्टाफ की अनुमति देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है।
युवाओं के लिए नई योजना शुरू
कैबिनेट ने “मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड गवर्नेंस प्रोग्राम” शुरू करने का निर्णय लिया है. यह योजना अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के माध्यम से संचालित की जाएगी. इसके तहत हर ब्लॉक में 15 युवाओं को इंटर्न के रूप में जोड़ा जाएगा, जो सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव और समस्याओं की जानकारी एकत्र करेंगे। प्रदेश में करीब 4165 युवा इंटर्न के रूप में काम करेंगे, जिन्हें प्रति माह 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा. कैबिनेट ने बैठक में यूपीएससी परीक्षा के टॉप-10 में शामिल मध्य प्रदेश के दो अभ्यर्थियों को भी शुभकामनाएं दीं।
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़
Katrina Kaif बनीं सहारा, सिखाया कॉन्फिडेंस का मंत्र
Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार
ICSE, ISC Result 2026 Out: बेटियों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 99.18% और 12वीं में 99.13% छात्र पास
264 रन की पारी से दुनिया दंग, आज भी कायम है जलवा